कांकेर, 21 जून (आरएनएस)। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के बान्दे थाना पुलिस ने एक महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने थाना बान्दे में शिकायत दर्ज कराई थी कि ब्रोजेन पाल निवासी बांदे और सागर काले निवासी पुणे ने उसके साथ अवैध संबंध बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो तैयार किए। बाद में उसे बदनाम करने की नीयत से उन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया।
शिकायत के आधार पर थाना बान्दे में अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धाराओं 77, 79, 351(2), 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(ई) और 67(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के दिशा-निर्देश और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामचंद्र साहू के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी ब्रोजेन पाल (30 वर्ष) निवासी बांदे को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके लिए 94791 55125 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जहां सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

