०योग प्रशिक्षिका डॉ दुर्गा साहू ने बच्चों को भ्रामरी प्राणायाम का विशेष ०प्रशिक्षण देकर जीवन में एकाग्रता, मानसिक शान्ति एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने प्रतिदिन भ्रामरी प्राणायाम करने का बच्चों को दिया सुझाव
रायपुर,21 जून (आरएनएस)। आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत एएचपी परियोजना अंतर्गत संकल्प होम सोसायटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष भोलाराम साहू, नगर निगम की सामाजिक विकास अधिकारी डॉ. संगीता ठाकुर, योग प्रशिक्षिका योग बिषय में पीएचडी डॉ. दुर्गा साहू , रेखा सोनी तथा संकल्प होम सोसायटी के अध्यक्ष सूरज यादव सहित बड़ी संख्या में रहवासी एवं बच्चे उपस्थित रहे।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका डॉ. दुर्गा साहू द्वारा योग के महत्व, उसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई।योग प्रशिक्षिका डॉ दुर्गा साहू ने उपस्थित बच्चों एवं रहवासियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही बच्चों को प्रतिदिन भ्रामरी प्राणायाम करने का विशेष प्रशिक्षण एवं सुझाव दिया, जिसे नियमित करने पर जीवन में एकाग्रता, मानसिक शांति एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।योग सत्र के उपरांत परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं रहवासियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण का जन – जन को सकारात्मक संदेश दिया। सभी बच्चों एवं रहवासियों ने लगाए गए समस्त पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का ामूहिक संकल्प समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से लिया।इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने समस्त नागरिकों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक संख्या में पौधे सुरक्षित स्थानों पर लगाने की विनम्र अपील की। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से संवेदनशील समाज के निर्माण को बढ़ावा देना रहा।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

