जशपुरनगर 22 जून (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर जशपुर में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता आर.पी. पाण्डेय एवं अधिवक्ता श्री जी.पी. रवानी द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्येंद्र कुमार साहू ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभ प्रदान करने वाला है। उन्होंने बताया कि योग स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा नियमित योगाभ्यास से तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत किया जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम में जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी. जशपुर, सरोजनी जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जशपुर सहित न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

