रायपुर, 22 जून (आरएनएस)। स्वच्छता संबंधी जनशिकायत को गंभीरता से लेते हुए रायपुर नगर निगम के जोन-3 स्वास्थ्य विभाग ने होटल दक्षिण सूत्र के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए 2,500 रुपये का ई-जुर्माना लगाया है।
नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, जोन-3 क्षेत्र में स्थित होटल दक्षिण सूत्र द्वारा सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंके जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-3 की जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाई गई। होटल परिसर के बाहर कचरा डाले जाने की पुष्टि होने पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी ने संबंधित संचालक के खिलाफ तत्काल 2,500 रुपये का ई-चालान जारी किया।
स्वास्थ्य विभाग ने होटल संचालक को भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं दोहराने की कड़ी चेतावनी भी दी। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए नगर निगम लगातार सक्रिय है और प्राप्त जनशिकायतों का मौके पर पहुंचकर त्वरित समाधान किया जा रहा है।
नगर निगम ने नागरिकों से भी शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की गंदगी या स्वच्छता नियमों के उल्लंघन की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

