बलौदा बाजार, 22 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार वन मंडल अंतर्गत सोनाखान के ग्राम महकम में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ बाड़ी में घुस आया। सूचना के बाद पहुंची टीम ने तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
दरअसल, सोनाखान के ग्राम महकम में आज एक तेंदुआ बाड़ी में घुस आया था, जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए। वन विभाग ने बिलासपुर से रेस्क्यू टीम बुलाकर तेंदुए का ट्रेंकुलाइज कर सफल रेस्क्यू किया। फिलहाल तेंदुए की स्थिति नाजुक है और उसे ईलाज के लिए जंगल सफारी भेजा जा रहा है।
पशु चिकित्सक ने बताया कि तेंदुए की हालत चिंताजनक है यहां भीड़ है, इसलिए ईलाज नहीं कर पायेंगे। उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर परीक्षण के बाद बताया जा सकेगा कि उसकी स्थिति ऐसी क्यों हुई है।
बहरहाल कयास यह लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में शिकारियों की आमद लगातार होते रहती है और अक्सर करंट लगाकर इनका शिकार किया जाता है। इसके पहले भी जंगल में मृत तेंदुआ पाया गया है, जिसको देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि इस तेंदुए को भी करंट का झटका लगा होगा और वह घायल होकर गांव में आ गया। फिलहाल वास्तविक कारण परीक्षण और ईलाज के बाद पता चलेगा।
त्रिपाठी
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

