हरिद्वार 22 जून (आरएनएस)। ऊर्जा निगम ने सोमवार को बहादराबाद के रोशनाबाद क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती की। कटौती के दौरान क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। दिन में लोगों के जरूरी काम प्रभावित रहे। साथ ही लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। सोमवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने उपसंस्थान बहादराबाद के फीडर रोशनाबाद क्षेत्र में विद्युत तारों को बदलने का काम किया। मरम्मत काम के लिए संबंधित फीडर से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद की गई। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। कटौती की वजह से रोशनाबाद, आन्नेकी, हेतमपुर, शिवम विहार, एलबीपीएस कॉलोनी आदि क्षेत्रों में लोगों को बड़ी परेशानी हुई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

