हरिद्वार 22 जून (आरएनएस)। मेला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले करीब एक सप्ताह से खराब पड़ी है। मशीन की मरम्मत अब तक नहीं हो पाने के कारण मरीजों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी अस्पताल पहुंचे करीब 20 मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस लौट गए। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मशीन खराब होने से उन्हें निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जांच सुविधा उपलब्ध न होने से समय और धन दोनों की हानि हो रही है।जांच कराने आई मायापुर निवासी सावित्री देवी ने बताया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें बिना जांच कराए लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि निजी केंद्र पर जांच कराना उनके लिए महंगा साबित होगा। वहीं, कनखल निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह सुबह से अस्पताल में जांच के लिए इंतजार कर रहे थे, लेकिन मशीन ठीक न होने की जानकारी मिलने पर निराश होकर वापस लौटना पड़ा। मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि कंपनी को मशीन खराब होने की जानकारी दे दी है। कंपनी के इंजीनियर जल्दी ही मशीन को ठीक करने पहुंचेंगे। महिलाओं के घरेलू काम अधूरे रहे। वहीं ईई रवि कुमार ने बताया कि उपसंस्थान बहादराबाद के तीन फीडरों पर मरम्मत के काम गतिमान है। लोगों को कटौती की सूचना पूर्व में उपलब्ध कराई गई है। दो जुलाई तक मरम्मत के काम जारी रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

