लंदन,22 जून। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उनका पर इसका भारी दबाच था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब उन्होंने पार्टी की कमान संभाली थी, तब वह राजनीतिक, आर्थिक और नैतिक रूप से कमजोर स्थिति में थी। उन्हें कई बार कहा गया कि पार्टी खत्म हो चुकी है, लेकिन उन्होंने इन धारणाओं को गलत साबित किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं।
स्टार्मर ने अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी में बड़े बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, मैने पार्टी से यहूदी-विरोधी तत्वों को खत्म किया और अर्थव्यवस्था, रक्षा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर देश का भरोसा बहाल किया। उन्होंने जोर देकर कहा, मेरे हर फैसले का मकसद देश के हित को पहले स्थान पर रखना था। अब मैं लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे रहे हूं और यह निर्णय पूरी गरिमा के साथ स्वीकार कर रहा हूं।
ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम को अगले प्रधानमंत्री के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। संसदीय सीट जीतने के बाद अपने विजय भाषण में उन्होंने देश के लिए एक नए रास्ते का वादा किया, हालांकि उन्होंने औपचारिक रूप से स्टार्मर को चुनौती नहीं दी। हाल ही में बर्नहैम ने संसदीय चुनाव में जीत दर्ज की है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने भी नेतृत्व की दौड़ में शामिल होने की इच्छा जताई है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

