रायपुर, 22 जून (आरएनएस)। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोलबाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 22 जून की शाम थाना गोलबाजार की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मोतीबाग चौक स्थित यूनियन क्लब के सामने एक महिला की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद रंग के थैले से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में महिला की पहचान अफसाना बी उर्फ गुडिय़ा (38 वर्ष) निवासी मोतीबाग चौक, रायपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला पहले भी आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में आरोपी रह चुकी है। उसकी आपराधिक गतिविधियों और बार-बार अपराध में संलिप्तता को देखते हुए पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। साथ ही उसके खिलाफ क्कढ्ढञ्ज-हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था, इसकी आपूर्ति श्रृंखला क्या थी और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मुकेश यादव, आरक्षक संदीप सिंह तथा परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक रितु टेकाम, सुनील कुजूर और भास्कर पांडे सहित थाना गोलबाजार पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0

