रुड़की 22 जून (आरएनएस)। इकबालपुर-मंगलौर मार्ग पर ग्राम देवपुर के पास ट्रैक्टर और साइकिल की टक्कर में करीब 50 वर्षीय साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर ग्राम देवपुर के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से साइकिल सवार सड़क पर गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे रुड़की स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

