रुड़की 22 जून (आरएनएस)। क्षय रोग (टीबी) के मरीजों के उपचार को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए सिविल अस्पताल प्रशासन ने अलग टीबी वार्ड स्थापित करने की तैयारी तेज कर दी है। अस्पताल परिसर में छह बेड का विशेष वार्ड बनाए जाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने स्थान भी तय कर लिया है। माना जा रहा है कि अलग वार्ड बनने से टीबी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और अन्य मरीजों में संक्रमण फैलने की आशंका भी काफी हद तक कम होगी। वर्तमान में अस्पताल परिसर में संचालित क्षय रोग यूनिट के माध्यम से सैकड़ों मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

