रुड़की 22 जून (आरएनएस)। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप से बेहाल लोगों को सोमवार को कुछ राहत मिली। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहने के कारण तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश नहीं हुई, लेकिन बादलों की मौजूदगी से धूप की तीव्रता कम रही और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को यह घटकर 35.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

