रुडकी 22 जून (आरएनएस)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 18.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि रविवार को इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली अपनी टीम के साथ अब्दाल शाह रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और कच्चे रास्ते से भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक की पन्नी में रखी 18.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

