10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित, मेधावी मुस्लिम छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान और स्कॉलरशिप
रांची 22 जून (आरएनएस)। फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी, रांची की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोसाइटी का 8वां स्कॉलरशिप वितरण सह सम्मान समारोह जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों के मेधावी मुस्लिम छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय सम्मान एवं स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन करती है। इस वर्ष भी मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र, मोमेंटो एवं स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि जैक, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक तथा 12वीं परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मुस्लिम छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
आवेदन के साथ एडमिट कार्ड, मार्कशीट की प्रति, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पूरा पता और मोबाइल नंबर जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन जमा करने के लिए रांची के विभिन्न केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए 9835184795 एवं 6299848424 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने की, जबकि महासचिव कमर सिद्दीकी ने पिछली बैठक की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में मो. जाहिद, अरशद शमीम, सोहैल अख्तर, डॉ. एम.एन. जुबैरी, हाजी असलम, अख्तर खान, मो. गुलजार, शकील अहमद, शाहाबुल हक, मो. नईम सहित कई सदस्य उपस्थित थे। सोसाइटी ने राज्य के सभी पात्र मेधावी छात्र-छात्राओं से समय पर आवेदन कर इस सम्मान समारोह का लाभ उठाने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

