देहरादून 22 जून (आरएनएस)। बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों की लंबित मांगों पर सोमवार को स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे के साथ वार्ता हुई। मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात कर पद सृजन, भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त छूट समेत विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। संगठन अध्यक्ष आशीष चंद्र खाली एवं महासचिव मयंक राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी ने सचिव से वार्ता का आश्वासन दिया था। सचिव विनय शंकर पांडे ने विस्तार से बात सुनी और कहा कि पदों के सृजन, वर्षवार मेरिट के आधार पर नियमावली तैयार कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने और अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त छूट जैसे मुद्दों पर विभागीय स्तर पर विस्तृत बैठक कर निर्णय प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।पदाधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षों से लंबित मांगों को लेकर एकता विहार, देहरादून में बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 34वें दिन भी जारी रहा। उनका कहना है कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, संगठन मंत्री अनुराग पंत और गणेश गोदियाल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

