भोपाल 22 जून (आरएनएस)। सेवनिया ओंकारा और अरेड़ी में 4 अवैध कॉलोनियों पर सोमवार को जिला प्रशासन की कार्रवाई हुई। जेसीबी की मदद से प्रशासन ने सड़कें, बाउंड्रीवॉल और गेट तोड़ दिए। ग्राम डोबरा जागीर स्थित एक अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई। इस तरह हुजूर अनुभाग क्षेत्र की 5 कॉलोनियों में एक ही दिन में कार्रवाई की गई।
एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि यह कॉलोनी बिना अनुमति के विकसित हो रही थी। इसे लेकर कॉलोनाइजरों को नोटिस दिए गए थे। सोमवार को पुलिस और नगर निगम के अमले के साथ कार्रवाई की गई।
इन कॉलोनियों में हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, सेवनिया ओंकारा स्थित स्वास्तिक विहार, प्रतिभा सिटी, निधिवन विहार कॉलोनी के साथ अरेड़ी की अन्य कॉलोनियों में भी कार्रवाई की गई।

