बालाघाट 22 जून (आरएनएस)। आज स्थानीय बस स्टैंड स्थित धर्मशाला में आम आदमी पार्टी (आप) जिला कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार और आगामी राजनैतिक कार्यक्रमों को लेकर गंभीर रणनीति तैयार की गई।
बैठक में बालाघाट जिले के सभी नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:
1-विधानसभा बैठकों की तैयारी:
-छिंदवाड़ा जोन प्रभारी श्री संतोष पप्पू छिलवाल जी के आगामी बालाघाट आगमन को लेकर जिले की सभी विधानसभाओं में विशेष बैठकों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।
2-मंडल स्तर पर विस्तार: जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मंडल (जिला पंचायत) में बैठकों के आयोजन का खाका खींचा गया।
3-जिला कार्यालय पर चचार्: संगठन के सुचारू संचालन हेतु जिला बालाघाट कार्यालय की व्यवस्थाओं और गतिविधियों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
इस बैठक में मुख्य रूप से स्टेट कोऑर्डिनेटर रजनीश नायडू, प्रदेश उपाध्यक्ष (बुद्धिजीवी विंग) शरद जैन, जिलाध्यक्ष शिव जायसवाल, जिला ग्रामीण अध्यक्ष मस्तराम डाहारे, जिला सचिव अनिल ब्रम्हे, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंग कारे, जिला उपाध्यक्ष रोशनी संदीप तुरकर, जिला सचिव दीनदयाल कोलते, जिला उपाध्यक्ष योगराज ठाकरे, जिलाध्यक्ष (ह्रक्चष्ट विंग) दुर्गाप्रसाद कटरे, जिला उपाध्यक्ष विनोद पारधी, वरिष्ठ पदाधिकारी सखाराम सराठे, जिला संयुक्त सचिव प्रदीप नागेश्वर और क्रञ्जढ्ढ विंग से मजहर अली उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

