बालाघाट 22 जून (आरएनएस)। श्री दीपक राणा (उपसंचालक वित्त) द्वारा 19 जून को वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बालाघाट का पदभार ग्रहण कर लिया गया है। श्री राणा, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा वर्ष 2014 बैच के वित्त सेवा के अधिकारी हैं। पूर्व में पदस्थ श्री अमित मरावी का स्थानांतरण उपसंचालक केंद्रीकृत पेंशन सेल, भोपाल में किया गया है। श्री राणा ने पदभार ग्रहण करने के अवसर पर कोषालय परिवार के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री राणा का स्वागत किया गया और उन्हें नवीन दायित्व के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

