भोपाल,23 जून(आरएनएस)। राजधानी भोपाल के पिकनिक स्पॉट केरवा डैम में एक युवक और एक युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों एक ही बाइक से डैम पर पहुंचे थे, जिसके बाद पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना समेत सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को केरवा डैम के पानी में एक युवती का शव तैरता हुआ मिला था। इसके बाद जब पुलिस और गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा, तो आज (मंगलवार) उसी डैम से लापता युवक का शव भी बरामद कर लिया गया। मृतकों की शिनाख्त कोमल पाठक और रंजीत नामदेव के रूप में हुई है। मृतका कोमल पाठक भोपाल के हमीदिया कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है। मृतक युवक रंजीत नामदेव भोपाल के मालीखेड़ी इलाके का रहने वाला था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

