नई दिल्ली 12 Jully (rns) : AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा, “जो अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में डकैती हुई है, उससे पूरी दुनिया के राम भक्तों को ठेस पहुंची है। उन्होंने कुछ भी नहीं छोड़ा, जमीनों के घोटाले किए। भगवान के नाम पर जो लाखों-करोड़ों भक्तों ने पैसे दिए, उन पैसों की चोरी की।”
केजरीवाल ने कहा, “जब राम मंदिर बन रहा था तब भी बहुत बड़े स्तर पर कमीशनखोरी की गई। 40 दिनों में CCTV के अंदर 70 बार चोरी की घटनाएं पकड़ी गई हैं। 8 महीने की CCTV रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। हम मांग करते रहे। हम सोच रहे थे कि ऊपर वाले लोग कुछ न कुछ करेंगे लेकिन अब ये साफ हो गया कि वे कुछ नहीं करेंगे क्योंकि उन्हीं की पार्टी और उन्हीं के भाई, संगठनों के लोग इसमें शामिल हैं।”
केजरीवाल ने कहा, “पूरा का पूरा ढांचा डकैतों और चोरों को बचाने में लगा हुआ है। आज हमने सुंदरपाठ का आयोजन किया, हर भक्त को कसम खानी है कि जिन लोगों ने भगवान राम के घर में डकैती की है, जब तक हम उन्हें फांसी की सजा नहीं दिला देंगे तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे

