-डबवाली रोड पर सांगवान चौक से नारंग अस्पताल तक चलाया अभियान
सिरसा,12 जुलाई (आरएनएस )। महिला चिकित्सकों के एक ग्रुप ‘क्लीन सिरसा-ग्रीन सिरसा द्वारा सिरसा शहर में कई वर्षों से लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत महिला चिकित्सक बिना प्रचार-प्रसार के अपना कार्य कर रही है। रविवार को महिला चिकित्सकों की ओर से डबवाली रोड पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमत सिटी सेंटर व अमारा ग्रीन भी सहयोगी बना। इस अभियान के तहत सांगवान चौक से नारंग अस्पताल तक रोड डिवाइडर पर नीम के पौधे रोंपे गए।
कार्यक्रम में भाई कन्हैया आश्रम के संचालक पद्मश्री सरदार गुरविंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि भंवर अस्पताल के संचालक डा. भंवर सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा. जीके अग्रवाल, डा. अंजलि नारंग, डा. चीनू मित्तल, डा. गार्गी, डा. युविका, डा. तपस्या बिश्नोई, डा. आकांक्षा गर्ग, डा. भंवर अस्पताल का स्टाफ, खुराना अस्पताल का स्टाफ, सुमित गैस के संचालक सुमित बांगा उपस्थित थे। इस अवसर पर पद्मश्री स. गुरविंद्र सिंह ने महिला चिकित्सकों के समूह द्वारा चलाए जा रहे अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक अभियान में श्रीमत सिटी सेंटर व अमारा ग्रीन का योगदान काबिलेतारीफ है। उन्होंने आह्वान किया कि मानसून में हर व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर पौधारोपण करें और उसकी देखभाल का जिम्मा उठाएं। प्रमुख गैस्ट्रो रोग विशेषज्ञ डा. भंवर सिंह ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की जिम्मेवारी लेने का समय आ गया है और वे सांगवान चौक पर लगाए गए पौधों की सहर्ष जिम्मेवारी लेते है, उनकी देखभाल करेंगे। डा. अंजलि नारंग ने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब वक्त आ गया है कि हम पौधारोपण कर प्रकृति को लौटाए। उन्होंने आमजन से अपने आसपास सफाई रखने की अपील की। डा. चिनू मित्तल ने कहा कि हरे-भरे कल के लिए हमें आज पौधारोपण करना होगा। वर्णनीय है कि डबवाली रोड स्थित श्रीमत सिटी सेंटर व वैदवाला रोड पर विकसित किए जा रहे अमारा ग्रीन द्वारा अपने सामाजिक सरोकार के तहत ऐसे अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई जाती है। संस्थानों की ओर से समय-समय पर सफाई अभियान, पौधारोपण, योगा शिविर, भंगड़ा वर्कशॉप का आयोजन किया गया है।
सिरसा 12 जुलाई फोटो:03
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

