भजन- सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी….. पर झूमे श्रद्धालु
सिरसा,12 जुलाई (आरएनएस )। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से एकादशी के उपलक्ष्य में विशाल भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि निर्जला एकादशी पर भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को सवा सात बजे मनाज खट्टर ने सपरिवार पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, दुली चंद शर्मा व धनंजय शुक्ला ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्जवलित की गई और आरती की गई। राजेंद्र गनेरीवाला ने सदैव की भांति गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजन- भर दे श्याम झोली भर दे, बोलो वीर हनुमाना अति बलवाना, लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का, मेरी झोंपड़ी के भाग खुल जाएंगे राम आएंगे, हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, खाटू वाले श्याम मेरी रखोगे लाज, साथी हमारा कोन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कोन सुनेगा सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। बाद में फतेहाबाद से आई भजन गायिका परविंद्र पलक ने भजन- कलियुग में बाबा तेरा जोर है, मेरा हाथ पकड़ बाबा मन मेरा घबराए, हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा, लो आ गया मैं शरण तेरी, सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी, खाटू के बाबा श्याम जी मेरी रखोगे लाज, मेरे श्याम तेरे नाम मेरी जिंदगानी सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। भजन संध्या के दौरान रात सवा आठ बजे भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संध्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं भजन संध्या के दौरान शहर थाना से थाना प्रभारी राजेश कुमार श्याम बगीची पहुंचे। एसएचओ ने बाबा श्याम के दर्शन किए। बाद में उन्होंने बगीची में आए हुए श्रद्धालुओं को नशे के प्रति जागरुक किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलवाई कि ना ही तो हम नशा करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों से जोड़ो, गलत संगल से दूर रखो।
सिरसा 12 जुलाई फोटो:04
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

