सिरसा,12 जुलाई (आरएनएस )। गांव लुदेसर में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री शनिदेव महाराज का छठा विशाल जागरण एवं भंडारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लुदेसर सहित आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शनिदेव महाराज के दर्शन किए तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक राजू मनवाली, पवन नाहराना एवं प्रदीप दुर्जनपूरिया ने शनिदेव महाराज के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा। वहीं राधे आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत आकर्षक एवं मनमोहक धार्मिक झांकियों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिला। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया तथा पूरे वातावरण में जय शनिदेव के जयकारे गूंजते रहे। समस्त ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में सुनील अग्रवाल (दुर्गा इंटरप्राइजेज) भादरा बाजार प्रधान जयनारायण, पुष्कर गोरछिया, बबलू गाट, अमित गाट, रोहताश टेलर, नेतराम छिम्पा और सभी गांववासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन भक्ति, सेवा, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था का अनुपम उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सिरसा 12 जुलाई फोटो:05
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

