मुंबई ,24 जून(आरएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार को मेयर रितु तावड़े के सामने बहुत अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। मेयर बारिश के बीच सड़कों पर जलभराव का निरीक्षण करने निकली थीं, तभी उनके सामने बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) का एक कर्मचारी खुले मेनहोल में गिर गया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद मेयर को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी। घटना ने बीएमसी की प्रशासनिक लापरवाही की भी पोल खोलकर रख दी है।
मेयर तावड़े बुधवार को माटुंगा इलाके में भारी बारिश के बाद जलभराव और निकासी की स्थिति का जायजा ले रही थीं। तभी छाता लिए एक सफाई कर्मचारी सड़क किनारे खुले मेनहोल में गिर गया। उसे तुरंत बाहर निकाला गया। घटना के बाद मेयर काफी नाराज हुईं और अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि वॉर्ड में मेनहोल खुला मिला तो वहां का जिम्मेदार अधिकारी निलंबित होगा। उन्होंने लोगों से बीएमसी चेतावनी पढऩे और बैरिकेड्स देखने की अपील की है।
गर्मी से बेहाल मुंबई में मंगलवार 23 जून को मानसून पहुंचा और रात भर बारिश से लोगों को सराबोर कर दिया। इस बार मानसून 13 दिन देरी से पहुंचा है। इसे 10 जून तक मुंबई पहुंचना था। हालांकि, मंगलवार रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 24 घंटे के दौरान मुंबई के कई इलाकों में 195 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी उपनगर में 208 मिमी और पूर्वी उपनगर में 167 मिमी बारिश हुई है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

