कांकेर, 25 जून (आरएनएस)। उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोरर पुलिस ने ग्राम सेलेगोंदी में दबिश देकर अवैध महुआ शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सेलेगोंदी निवासी रामकिशन जैन (51 वर्ष) अपने घर में हाथ भ_ी से निर्मित महुआ शराब का अवैध रूप से विक्रय कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना कोरर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। दबिश के दौरान आरोपी के कब्जे से एक जरकीन में रखा 7 बल्क लीटर हाथ भ_ी से निर्मित महुआ शराब तथा बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 900 रुपये आंकी गई है। पुलिस जांच में आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पाए जाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाना कोरर में अपराध क्रमांक 55/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस ने 7 बल्क लीटर हाथ भ_ी निर्मित महुआ शराब, 200 रुपये नगद बिक्री रकम, कुल मशरूका कीमत : 900 रुपये को जब्त किया है।
० कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, नशे के कारोबार या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और अपराध नियंत्रण में जनता की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

