जम्मू,25 जून(आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक पुलिस स्टेशन के अंदर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों द्वारा कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के बाद, एक कर्नल और एक मेजर समेत सेना के कई जवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
यह घटना बुधवार को अथोली पुलिस स्टेशन की है. एफआईआर की प्रति में एसएचओ अमृत कटोच के अनुसार दोपहर जब वे सरकारी ड्यूटी पर बाहर थे तो उन्हें फोन पर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों द्वारा कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमले की सूचना मिली. इसके बाद मामला दर्ज किया गया.
एफआईआर के मुताबिक आरोपी सेना के जवानों ने आपराधिक इरादे से वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से बेरहमी से हमला किया. इसमें कहा गया है कि उन्होंने स्पेशल पुलिस ऑफिसर की गर्दन पर कथित रूप से राइफल के बट से वार किया. इससे उन्हें गंभीर चोटें आई. साथ ही इस बिना उकसावे के किए गए हमले में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए.
डिफेंस के प्रवक्ता सुनील बर्तवाल ने पुष्टि की कि सेना के जवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने कहा, ‘यह मामला अथोली, किश्तवाड़ में स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

