कोंडागांव,25 जून (आरएनएस)। आज दिनांक 25 जून 2026 को न्यायालयीन कर्मचारी आवासीय परिसर हेतु आबंटित भूमि का सम्पूर्ण आधिपत्य कलेक्टर, कोण्डागांव द्वारा विधिवत् न्याय विभाग को सौंपा गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से समस्त न्यायालयीन कर्मचारियों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। न्यायिक परिवार द्वारा इसे न्यायालयीन कर्मचारियों के दीर्घकालीन आवासीय हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम माना गया।उक्त अवसर पर प्रस्तावित आवासीय परिसर भूमि में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर निर्माण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोण्डागांव, खिलावन राम रिगरी, कलेक्टर, कोण्डागांव नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव पंकज चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताप चंद्रा, अपर सत्र न्यायाधीश प्रतिभा मरकाम, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, कोण्डागांव रेशमा बैरागी पटेल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोण्डागांव गायत्री साय, प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोण्डागांव रामनारायण नाग, प्रशासनिक अधिकारी, परिवार न्यायालय, कोण्डागांव दिनेश ओझा, न्यायालय उपाधीक्षक उमाकांत स्वाई, जिला नाजिर अमरूम मंडावी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ शाखा कोण्डागांव मोहन सिंह देवांगन, सचिव राजेन्द्र यादव अध्यक्ष, चतुर्थश्रेणी छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ शाखा कोण्डागांव चैनसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष शंकर सिंह बघेल, सहित न्यायालय के समस्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परिसर के सर्वांगीण विकास, हरित वातावरण के संरक्षण तथा भविष्य में न्यायालयीन कर्मचारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाओं के निर्माण हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। सभी उपस्थित जनों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा आवासीय परिसर के शीघ्र विकास एवं निर्माण कार्य के लिए शुभकामनाएँ प्रकट की।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

