ग्वालियर,25 जून(आरएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पेट्रोल के 250 रुपये मांगने पर एक पंप कर्मचारी को 3 लोगों ने आग लगा दी। घटना थाटीपुर थाान क्षेत्र में बुधवार देर रात 12 बजे घटी है। पीडि़त का नाम आकाश सेंगर है, जो पंप पर चौकीदारी करता है। उसको बचाने में उसके पिता भी झुलस गए। घटना को अंजाम देने वाले 3 युवकों में सचिन गुर्जर और अरविंद छावई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सेंगर पेट्रोल पंप पर चौकीदार है। वह रात को चोरी छिपे बोतल में पेट्रोल बेचता है। बुधवार रात को तीनों आरोपी बुलेट से सेंगर के पास पहुंचे थे और सेंगर से पेट्रोल लिया। वे सेंगर को 100 रुपये दे रहे थे, जबकि आकाश 250 रुपये मांग रहा थआ। इसी बात को लेकर तीनों भड़क गए और सेंगर के साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी एक ने बोतल से पेट्रोल सेंगर पर छिड़क दिया और लाइटर से आग लगा दी।
आरोपी आग लगाने के बाद मौके से फरार हो गए। तभी पास की दुकान पर चौकीदार सेंगर के पिता उसे बचाने के लिए दौड़े। वह भी झुलस गए हैं। सेंगर को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि वह 60 प्रतिशत जल गया है और हालत गंभीर है। घटना के बाद सेंगर के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सचिन गुर्जर और अरविंद छावई को गिरफ्तार कर लिया है। अनुज फरार है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

