भोपाल 25 जून (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि कैप्टन पांडेय ने अद्वितीय पराक्रम से कारगिल युद्ध में शत्रु सेना से खालूबार मोर्चे को बचाते हुए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। साहस और पराक्रम से भरा कैप्टन पांडेय का जीवन युवाओं को देश की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

