रतलाम।(आरएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडीवा द्वारा मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई केंद्र का निरीक्षण किया गया द्य। उन्होंने प्रत्येक माह होने वाले को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस 9 एवं 25 तारीख को प्रदान की गई सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की डायबिटीज की जांच और सिकल सेल से एनीमिया की जांच के बारे में नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती मैरीलीन से चर्चा की , साथ ही सोनोग्राफी सेंटर, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर , हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के वार्ड, एकीकृत शिशु गहन चिकित्सा इकाई एस. एन. एन. सी. यू. में भर्ती नवजात शिशुओं, कंगारू मदर केयर का जायजा लिया।
इस दौरान डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, इंचार्ज डॉ. आर. सी. डामोर शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. सोफिया सिंगारे स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. सरिता खंडेलवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुधा राजावत चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग मेट्रेन उर्मिला मसीह, शोभा सैनी, भारती गहलोत नर्सिंग ऑफिसर चेतन पांडे आदि उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

