जियो स्टूडियो ने अपने नए प्रोजेक्ट का टाइटल अनाउंस किया है. साथ ही फिल्म कब रिलीज होगी, इसके बारे में भी जानकारी दी है. इस फिल्म में अजय देवगन अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म फिल्ममेकर आनंद एल राय के साथ उनका पहला कोलैबोरेशन है, जिससे यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट्स में से एक बन गई है.
जियो स्टूडियो ने वीरू देवगन के बर्थ एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर अजय देवगन का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया. साथ ही उन्होंने फिल्म के टाइटल का भी एलान किया. मेकर्स ने बताया कि अजय देवगन की आने वाली एक्शन फिल्म का नाम चौहान है.
वीडियो शेयर करते हुए मेकर ने कैप्शन में लिखा है, चौहान आ रहा है. दिवंगत वीरू देवगन जी की जयंती पर, हम अपने ओजी एक्शन स्टार, अजय देवगन को बड़े पर्दे के लिए बनी एक एक्शन एंटरटेनर में वापस ला रहे हैं. 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में. धन्यवाद वीरू जी, एक्शन सिनेमा को आपने जो कुछ भी दिया, और उस विरासत के लिए जो पीढिय़ों को प्रेरित करती रहती है.
वीडियो की शुरुआत पत्थरबाजों से होती है, उन्हें रोकने के लिए जवानों की बड़ी टोली सामने खड़ी होती है. हालांकि इन पत्थरबाजों को रोकने के लिए टेंपरेरी इंतजाम किए जाते हैं. वीडियो में बताया गया है कि यह करीब 75 सालों से होता आ रहा है. पत्थरबाजों के हमलों में ना जाने किते फौजी मारे गए. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
टाइटल के अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस के लिए एक और सरप्राइज़ भी है. बैकग्राउंड में मशहूर गाना जुम्मा चुम्मा दे दे बजता है और वीडियो का अंत इस जबरदस्त डायलॉग के साथ होता है- 75 साल बाद जवाब आ रहा है, पठानों से कहना चौहान आ रहा है. चौहान के ज़रिए अजय देवगन एक बार फिर उस बड़े-से-बड़े एक्शन हीरो वाले अवतार में लौट रहे हैं, जिसे दर्शक हमेशा से पसंद करते आए हैं.
जियो स्टूडियोज और कलर येलो की पेश चौहान का निर्देशन नीरज यादव ने किया है और इसे ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

