अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का खुमार सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। अपनी पिछली रिलीज भूत बंगला के बाद, अक्षय इसी साल अपनी दूसरी कॉमेडी फिल्म दर्शकों के लिए लाए हैं। इसमें उनके साथ दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी और राजपाल यादव समेत कई जाने-माने सितारे हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों ने काफी पसंद किए हैं और अब एक और गाना लोगों का मनोरंजन करने आ गया है।
निर्माताओं ने यूट्यूब पर ओ मेरे बलम गाना जारी किया है, जिसके वीडियो में फिल्म के सभी सितारे शामिल हैं। इसे काव्याकृति और साकेत बैरोलिया ने आवाज दी है, जबकि बोल फरहाद शामजी ने लिखे हैं। गाने को संगीत आनंद राज आनंद ने दिया है , जबकि इसके बोल फरहाद सामजी ने लिखे हैं। इसके अलावा काव्या कृति और साकेत बी ने भी इसे अपनी आवाज दी है। गाना सुनने में काफी नया लग रहा है, तो वहीं गाने की हुकलाइन में वेलकम का जिक्र भी है। गाने का संगीत अंकित गुप्ता ने तैयार किया है। वहीं इस गाने को अपनी आवाज देने वाले आनंद राज आनंद ने इसको लेकर बात भी की है। उन्होंने कहा कि, जब हम इस गाने पर काम कर रहे थे, तब मेरी कोशिश थी कि इसकी धुन सीधे लोगों के दिल तक पहुंचे। हर गाने को बड़े संगीत या इसे कठिन तरीके से बनाने की जरूरत नहीं होती। कई बार एक आसान और दिल से निकली धुन ही लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। मुझे लगता है कि ट्रेलर में इसकी छोटी-सी झलक ने लोगों को उसी वजह से आकर्षित किया। इससे पहले, फिल्म से वेलकम टू द जंगल टाइटल ट्रैक, दीवाने हैं, तेरा पैसा मेरा पैसा और ऊंचा लंबा कद फॉरएवर जैसे गाने जारी हो चुके हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।
आपको बता दें कि, अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज़ खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म आज 26 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

