0 धमतरी के ब्राह्मणपारा की घटना, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी
धमतरी, 26 जून (आरएनएस)। धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पत्नी की मौत के सदमे में एक व्यक्ति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ब्राह्मणपारा निवासी अनिल सोनी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव और गहरे सदमे में रह रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया।
परिजन गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

