0 हर्बल लाइफ का कारोबार करती थी पूर्णिमा चौहान, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
सक्ति, 26 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दो नकाबपोश बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना जोंगरा गांव की है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हर्बल लाइफ के उत्पादों का व्यवसाय करती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। आरोपियों ने पूर्णिमा चौहान पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। वारदात के तुरंत बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

