फिल्म ओडियन- द एज ऑफ इल्यूजन का आधिकारिक एलान हो चुका है। इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है, जिसे करण जौहर ने शेयर किया है। यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनेगी। इस तरह निर्माता का यह मलयालम सिनेमा जगत में पहला कदम है। बता दें कि ओडियन में पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। उनके साथ लीड एक्ट्रेस कौन हैं? जानिए बाकी डिटेल
फिल्म ओडियन के निर्देशन की कमान राहुल सदाशिवन के कंधों पर हैं। वहीं, फिल्म में पृथ्वीराज के साथ मंजू वारियर अहम भूमिका में नजर आएंगी। करण जौहर ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने इसे लेकर उत्साह जाहिर किया है। करण जौहर ने लिखा है, धर्मा मूवीज में हम मलयालम सिनेमा की दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं और मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे साथ इसके लिए सबसे अच्छे पार्टनर हैं।
करण जौहर ने आगे लिखा है, पृथ्वीराज, हमने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और उम्मीद है कि आगे भी ऐसे कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करेंगे। हमें अपनी फिल्म ओडियन का एलान करते हुए गर्व हो रहा है, जिसे बेहद प्रतिभाशाली राहुल सदाशिवन डायरेक्ट कर रहे हैं। लोककथाओं पर आधारित डरावनी कहानियाां कहने का उनका हुनर आज के सिनेमा के दौर में एक कमाल की बात है। इसे स्क्रीन पर साकार कर रही हैं शानदार मंजू वारियर और बेशक, हमारे पसंदीदा पृथ्वीराज।
फिल्म ओडियन का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सुप्रिया मेनन द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म केरल की लोक-कथाओं के एक डरावने शेप-शिफ्टर (रूप बदलने वाले जीव) के बारे में है। उसका गुस्सा एक ताकतवर और महिलाओं के नेतृत्व वाले परिवार पर टूट पड़ता है, जिससे सच और भ्रम के बीच एक ऐसी लड़ाई शुरू होती है जिसमें पौराणिक कथाओं, खतरे और मनोवैज्ञानिक गहराई का का संगम देखने को मिलता है। यह राहुल सदाशिवन का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

