फिल्मी पर्दे पर श्रेयस तलपड़े को अक्सर कॉमिक किरदार निभाते देखा जाता रहा है। आगामी फिल्म द इंडिया स्टोरी में दर्शक उन्हें एक गंभीर और चिंताजनक अवतार में देखेंगे। इसका संकेत फिल्म के पहले लुक पोस्टर से मिल गया है। चेट्टन डीके द्वारा निर्देशित और सागर बी शिंदे द्वारा निर्मित-लिखित फिल्म में काजल अग्रवाल भी मुख्य किरदार में हैं। निर्माताओं द्वारा जारी फिल्म के पोस्टर में वह एक सशक्त और आत्मनिर्भर महिला वकील के अंदाज में दिखी हैं।
द इंडिया स्टोरी के पोस्टर में श्रेयस एक हताश पिता के किरदार में नजर आए हैं, जो अपनी बीमार बेटी को न्याय दिलाने की कोशिश में लगा है। काजल एक महिला वकील के किरदार में हैं। ऐसा लगता है कि फिल्म में वह अभिनेता के किरदार की इंसाफ की लड़ाई में उनका साथ देंगी। फिल्म खाद्य पदार्थों में मिलावट, रसायनों के दुरुपयोग और उससे जुड़े घोटालों को दिखाएगी। यह 24 जुलाई, 2026 को हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।
हाल ही में, फिल्म निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजकर भ्रामक, मानहानिकारक और अप्रमाणित दावे करने का आरोप लगाया गया है। एग्री बिजनेस सेंटर के मालिक भावेश सोढ़ा ने नोटिस में आरोप लगाया है कि फिल्म भारत के कृषि तंत्र को धीमे जहर के स्रोत के रूप में दर्शाती है। उन्होंने सीबीएफसी को नोटिस की एक कॉपी भेजकर प्रमाणन न करने का आग्रह किया है। साथ ही फिल्म का टीजर और अन्य सामग्री को तत्काल हटाने के लिए कहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

