० ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए किसान बीमा जरूर कराएं
० किसानों की मेहनत की कमाई भी सुरक्षा सशक्त माध्यम
जशपुरनगर 27 जून (आरएनएस)। किसानों से अपील है कि आगामी खरीफ एवं रबी में अपने फसलों का बीमा जरूर करवाएं । एवं फसलों पर फंगीसाईड का छिड़काव जरूर करें। फसल बीमा क्यों जरूरी है ऐड ऑन कवर ? अक्सर किसान प्रधानमंत्री फसल बीम योजना के तहत केवल बेसिक बीमा ही करवाते हैं लेकिन बदलती जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए ऐड-ऑन सुरक्षा लेना अनिवार्य सा हो गया है।
Ó ऐड-ऑन कवर के मुख्य लाभ:
स्थानीय आपदा सुरक्षा: बेसीक बीमा अक्सर व्यापक आपदाओं को कवर करता है, लेकिन ऐड-ऑन
के माध्यम से आप ओलावृष्टि , जैसे स्थानीय घटनाओं के लिए अलग से सुरक्षा पा सकते हैं। कम प्रीमयम, ज्यादा सुरक्षा: बहुत ही मामूली अतिरिक्त प्रीमयम भुगतान करके किसान
अपनी पूरी लागत को सुरक्षित कर सकते हैं।
Ó सहायक संचालक उद्यान जशपुर का किसानों से विशेष अपील किए है कि ओलावृष्टि जैसी अनिश्चत घटनाओं से बचने के लिए
फसल बीमा में ऐड-ऑन कवर का विकल्प जरूर चुनें। यह आपकी मेहनत की कमाई भी सुरक्षा का
सशक्त माध्यम है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

