0 यूट्युबर ने बाइट लेकर किया ब्लैकमेल
रायपुर, 27 जून (आरएनएस)। शैलेन्द्र कुमार रजक निवासी रायपुर छत्तीसगढ़ एवं संचालक उड़ान मशीनरी ने प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि वे पिछले 8 वर्षों से सेनेटरी पैड एवं पेपर प्लेट निर्माण मशीनों की बिक्री उद्यमिता विकास केन्द्र के जरिए वहां कार्यरत रहकर कर रहे हैं। ममता, नागेश एवं यूट्यूबर गौतम द्वारा फर्जी तौर पर उन्हें ब्लैक मेल कर उनका वीडियो बनाकर उनकी व्यापारिक छवि को धूमिल किया जा रहा है। वे फरवरी 2026 से अपने व्यवसास के प्रचार के लिए यूट्यूब के माध्यम से सेवा लिए हैं और उनका भुगतान भी किया गया है। अतिरिक्त भुगतान की मांग का वे विरोध करते हैं। उनकी छवि को भ्रामक वीडिया बनाकर ममता नागेश के निर्देश पर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। इस संबंध में डीडीनगर थाने में विविधव आवेदन देने के बाद भी अब तक एफआईआर पुलिस वालों ने दर्ज नहीं की है। जिसके चलते उनके साथ के लोग उक्त कृत्य के चलते तनावग्रस्त हो गए हैं। 8 मई को उनके कार्यालय में कुछ लोग पहुंचकर कार्यरत महिला स्टॉफ के साथ गंदी-गंदी गालियां देकर अभद्र व्यवहार किए। इसका सबुत देने पर भी पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। रायपुर पुलिस कमिश्नर को आवेदन देने के बाद भी कार्यवाही नहीं होना, पुलिस की कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। इलेक्ट्रानिक मीडिया की बाइट के दौरान कांग्रेस नेत्री पूनम पाण्डेय ने भी पुलिस प्रशासन से उक्त मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
एस.शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

