नईदिल्ली,27 जून(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलंबियाई राष्ट्रपति चुनाव में अबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला की जीत पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कोलंबिया के साथ अपनी घनिष्ठ मित्रता को बहुत महत्व देता है, जो सभी क्षेत्रों में लगातार सुदृढ हो रही है। मोदी ने आगे कहा, मैं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं। मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि कोलंबियाई राष्ट्रपति चुनावों में आपकी जीत पर एबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला को हार्दिक बधाई।
भारत कोलंबिया के साथ अपनी घनिष्ठ मित्रता को महत्व देता है, जो सभी क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रही है। मैं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।
००

