2012 की हिट फि़ल्म कॉकटेल की स्पिरिचुअल सीक्वल होमी अदजानिया निर्देशित कॉकटेल 2 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर इस फि़ल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू के बावजूद अपने ओपनिंग वीक में ठीक परफॉर्म किया. अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और इसे नई रिलीज अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर वेलकम टू द जंगल से मुकाबला करना पड़ रहा है. ऐसे में जानते हैं कॉकटेल 2 ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे कितना कलेक्शन किया है?
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. यहां तक कि इसने दूसरे शुक्रवार को नई रिलीज वेलकम टू द जंगल के आगे भी अपना पूरा दम दिखाया और कलेक्शन में थोड़ी ग्रोथ भी दिखाई.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने भारत में रिलीज के 8वें दिन 4.25 करोड़ (नेट) कमाए हैं. बतादें कि कॉकटेल 2 की शुरुआत ज़बरदस्त रही थी और इसने पहले दिन 13.50 करोड़ कमाए थे. वहीं वीकेंड पर फि़ल्म की रफ़्तार बढ़ी और शनिवार को इसने 16.25 करोड़ और रविवार को 17.75 करोड़ कमाए. सोमवार को इसकी कमाई में मंदी आई और इसने 6.75 करोड़ कमाए, जबकि मंगलवार को इसने 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया.फि़ल्म ने बुधवार को 5.25 करोड़ और गुरुवार को भारतीय बॉक्स ऑफि़स पर 4.15 करोड़ (नेट) कमाए थे. इसी के साथ इसका भारत में 8 दिनों का नेट कलेक्शन अब 74.75 करोड़ रुपये हो गया है.
सामंथा रूथ प्रभु की मां इंति बंगारम बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. रिलीज के पहले हफ्ते में 35.85 करोड़ कमाने के बाद इस फिल्म ने दूसे शुक्रवार को कमाई में तेज दिखाई.सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मां इंति बंगारम ने रिलीज के 8वें दिन यानी फ्राइडे को 4.40 करोड़ कमाए हैं.इसी के साथ इस फिल्म की 8 दिनों की कुल कमाई अब 40.50 करोड़ रुपये हो गई है.
इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा नई रिलीज फिल्मों के आगे भी जमी हुई है. इसने पहले हफ्ते में 12.25 करोड़ कमाए थे और दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 22.55 करोड़ रुपये रहा. वहीं रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को इसने फिर तेजी दिखाई.सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 2.85 करोड़ कमाए हैं.इसीके साथ इस फिल्म की 15 दिनों की कुल कमाई अब 37.65 करोड़ रुपये हो गई है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

