फतेहपुर,28 जून(आरएनएस)। किशनपुर थाना क्षेत्र के असोथर मार्ग पर बरैची गांव के समीप पड़ा अधकटे पेड़ ने दो सगे भाइयों की जान ले ली। दोनों की मौत के बाद वन विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार पिछले करीब सप्ताह भर पहले आए तेज तूफान की वजह से शीशम का पेड़ बीच सड़क पर गिर गया था। वन विभाग द्वारा पेड़ के तने को सड़क पर छोड़ दिया गया था। जो करीब आठ दिनों से सड़क पर पड़ा था। शनिवार की शाम सड़क पर पड़े तने ने दो सगे भाइयों की जान ले ली। बहियापुर मजरे रायपुर भसरौल गांव निवासी सुरेंद्र निर्मल बम्बई में रहकर कमाई करता था। बीते शनिवार को वह अपने गांव वापस जा रहा था। जिसे बुलाने के लिए उसका छोटा भाई छोटू निर्मल बाइक लेकर विजयीपुर गया हुआ था। जहां से दोनों लोग बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह बरैची गांव के समीप पहुंचे की बीच सड़क पर में पड़े पेड़ के तने से बाइक टकरा गई। जिसमें दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो भेजा। जहां पर तैनात चिकित्सको ने बड़े भाई सुरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे भाई छोटू निर्मल की हालत को गम्भीर बताते हुए फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां भोर पहर इलाज के दौरान छोटे भाई छोटू निर्मल ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर सुन गांव में मातम फैल गया। वहीं परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं घटना के बाद से लोगों के बीच वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। हालांकि घटना के बाद वन विभाग ने रास्ते पर पड़े तने को हटवा दिया।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

