रायगढ़, 28 जून (आरएनएस)। रायगढ़ जिले में गौवंशों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनादÓ के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने झारखंड के बूचडख़ाने ले जाए जा रहे सात गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी लैलूंगा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो पिकअप (क्रमांक छ्व॥-01-स्नरु-9697) में गौवंशों को अमानवीय तरीके से भरकर झारखंड ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने सोनाजोरी-बरदरहा जंगल मार्ग पर नाकेबंदी की। वाहन को रोकने का प्रयास करते ही चालक मौके से फरार हो गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 5 गाय और 2 बछुए, कुल 7 गौवंश भूखे-प्यासे एवं क्रूरतापूर्वक भरे हुए मिले। पुलिस ने लगभग 35 हजार रुपये मूल्य के गौवंश और करीब 3 लाख रुपये मूल्य की बोलेरो पिकअप सहित कुल 3.35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली।
मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना लैलूंगा में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में गौवंशों की अवैध तस्करी और पशुओं के साथ क्रूरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ‘ऑपरेशन शंखनादÓ के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0

