रायपुर, 29 जून (आरएनएस)। पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंदी पर है। वहीं 112 की टीम को काल करने पर भी कई बार समय पर नहीं पहुंचने पर अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव इन दिनों नशेडिय़ों का अड्डा बन गया है। नशे के कारोबार में कोई नहीं नहीं आ रही है जिसके चलते मेरिन ड्राइव में नशेड़ी गजेड़ी सुबह शाम नशा करते हुए दिखाई पड़ते हैं। इस संबंध में मार्निंग वॉक एसोसिऐशन के अध्यक्ष सुधीर वालिया एवं तेलीबांधा निवासी अजय मनचंदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग एवं सुबह शाम की सैर करने वाले नशेडिय़ों की हरकतों के चलते बहुत परेशान हो रहे है। इस संबंध में तेलीबांधा थाना के प्रभारी एवं टीम को भी जानकारी दी गई है। इसके बाद भी नशेडिय़ों के उत्पात में कमी नहीं आई है। आनंद नगर निवासी निशा त्रिवेदी ने पुलिस कमिश्रर संजीव शुक्ला से नशा करने वाले नशेडिय़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए इस संबंध में 112 की टीम को भी समय पर पहुंचने के लिए निर्देश देने की अपील की है।
शर्मा
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

