कवर्धा, 29 जून (आरएनएस)। 000कवर्धा, 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के लघान गांव के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में हुआ।
जानकारी के अनुसार, फ्रॉन्क्स कार (सीजी 09 जेएस 4619) और वैगनआर कार (एमपी 50 जेडबी 0139) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कबीरधाम जिले के धरमपुरा निवासी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

