बिलासपुर, 29 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चकरभाठा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान जगतार सिंह के रूप में हुई है, जो एक दिन पहले ही लापता हुए थे और जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार को जगतार सिंह घर से बाहर निकले थे, लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश के बाद चकरभाठा थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले ही दिन उनका शव कॉलोनी के पास संदिग्ध हालत में मिला, जिससे परिवार और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
त्रिपाठी
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

