बिलासपुर,29 जून (आरएनएस) । छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले छोटे मालवाहक वाहन से उन्हें कुचलने की कोशिश की, फिर डंडों, पाइप और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में जारी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे लिंगियाडीह निवासी आदित्य महंत और रवि गंधर्व अपोलो चौक के पास खड़े थे। इसी दौरान चिंगराजपारा की ओर से तेज रफ्तार में आए एक छोटे मालवाहक वाहन ने कथित तौर पर उन्हें जानबूझकर टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन से उतरे बांड्या और बऊवा ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर में अमन नायडू भी कार से मौके पर पहुंच गया।आरोप है कि तीनों ने मिलकर आदित्य और रवि पर डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में आदित्य के सिर, कान और सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि रवि की आंख और पैरों में गंभीर चोट लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।निखिल ध्रुव की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और घायलों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सन्नी उर्फ बउवा अहिरवार, संजय उर्फ संजू विश्वकर्मा, मुकेश उर्फ मुक्की यादव, राहुल उर्फ छोटू यादव और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तलवार भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की विभिन्न धाराओं तथा आम्र्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

