रायपुर,29 जून (आरएनएस)। पवन खेड़ा ने रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को यह बताना चाहिए कि वे आखिर किससे नहीं डरते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, पाकिस्तान और नेपाल जैसे मुद्दों पर सरकार का रुख स्पष्ट होना चाहिए।
खेड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा जिस चीन के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का दावा करती थी, आज उसकी विदेश नीति कमजोर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि चीन खुलकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (क्कह्र्य) का समर्थन कर रहा है और केंद्र सरकार इस चुनौती का प्रभावी जवाब देने में विफल रही है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार जानबूझकर ऐसे विवाद खड़े कर रही है, जिससे जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर, रेत माफिया और छात्रों की समस्याओं जैसे वास्तविक मुद्दों से हटाया जा सके। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंजÓ अभियान शुरू किया है, जिसके माध्यम से देशभर के छात्रों और युवाओं की समस्याओं को उठाया जाएगा।राम मंदिर में कथित चोरी के मामले का जिक्र करते हुए खेड़ा ने कहा, अयोध्या की लूट तो झांकी है, मथुरा-काशी लूटना बाकी है। साथ ही उन्होंने मोहन भागवत के बयानों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे बयान समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार से समान कानून लागू करने का सवाल उठाया।खेड़ा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों और प्रधानमंत्री के लगातार विदेश दौरों पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उनका कहना था कि सरकार को आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने और विदेश यात्राओं के ठोस परिणाम देश के सामने रखने चाहिए।मीडिया की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का मीडिया अपेक्षाकृत निष्पक्ष माना जाता है और राष्ट्रीय मीडिया को भी सत्ता से सवाल पूछने तथा जनता के मुद्दों को प्रमुखता देने की परंपरा को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में जनता, छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर लगातार अभियान और आंदोलन चलाएगी।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

