कोरबा, 29 जून (आरएनएस)। अपने समय के क्रांतिकारी कवि और आध्यात्मिक गुरु संत कबीर दास का प्राकट्य दिवस आज कोरबा नगर के अलावा बांकीमोगरा, पाली, कटघोरा और अन्य क्षेत्रों में परंपरागत रूप से मनाया गया। कबीर पंथ के अनुयायियों ने इस मौके पर चौका आरती करने के साथ कबीर की वाणी को याद किया।
कोरबा के शारदा विहार और पोड़ीबहार क्षेत्र में कबीर पंथ के द्वारा स्थापित मठों में विशेष आयोजन किए गए। ग्रामीण अंचल के कुदुरमल में मुक्तामणि नाम साहेब स्थल पर भी जयंती पर्व मनाया गया। अन्य क्षेत्रों में सुबह से प्राकट्य दिवस के उपलक्ष में आयोजन करते हुए संत कबीर दास की साखियों और उपदेश का लोगों ने श्रवण किया इनके माध्यम से अपने समय में कबीर दास ने विशेष तौर पर सामाजिक बुराइयों और पाखंड पर चोट की थी। वर्तमान में इस पंथ के अनुयायी अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

