बलरामपुर, 29 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गल्र्स हाई स्कूल पारा में एक नगर सैनिक के ड्यूटी पर जाने के बाद उसके पति ने कथित तौर पर घर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, नगर सैनिक के ड्यूटी पर निकलने के कुछ ही देर बाद उसके पति ने घर को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग को फैलने से रोकने के लिए सबसे पहले आसपास के घरों को खाली कराया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगाने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

