कोरबा, 29 जून (आरएनएस)। जिले के कोयलांचल दीपिका में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण रविवार को संपन्न हुआ। क्षेत्र के ऐसे सभी बच्चे जिनकी आयु 5 वर्ष तक की है, उन्हें नेशनल ड्राइव के अंतर्गत पोलियो ड्राप दिए गए। जीवन के सुरक्षा चक्र को सुनिश्चित बनाने के लिए यह कार्य किया गया।
नगर के एक पोलिंग बूथ में इस कार्य का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सिंह ने बालक को पोलियो ड्राप पिलाकर किया। इस केंद्र में आए बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। दीपिका नगर और आसपास के विभिन्न बूथ सहित सार्वजनिक स्थानों पर भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स दिए गए।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

